Description

विभागीय जांच कैसे करें
साथ में
म.प्र./छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 म.प्र./छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966
महत्वपूर्ण न्यायालयीन निर्णयों सहित
विभागीय जाँच किए जाने के संबंध में अनेक साहित्य बाजार में उपलब्ध है। तथापि विभागीय जाँच के संबंध में ऐसे किताब की आवश्यकता हुई है कि जिनमें मोटी-मोटी किताबों का आश्रय लिए बगैर विभागीय जाँच की संपूर्ण प्रक्रिया को संक्षेप में सुस्पष्ट करें।
प्रस्तुत पुस्तक में उक्त अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया गया है। संविधान के उपबंध, प्रारंभिक जाँच, नैसर्गिक न्याय इत्यादि का माननीय न्यायालयों के दृष्टांतों का हवाला देकर व्यवस्थित किया गया है। साथ ही वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम, 1966 के नियम 14, 15 एवं 16 तथा अन्य सुसंगत उपबंधों को अध्यायवार व्यवस्थित कर प्रस्तुत पुस्तक में संक्षिप्त रूप से व्यवस्थित किया गया है। साथ ही इसे हैन्डी बनाया गया है ताकि हर समय यह किताब छोटे से जगह पर व्यवस्थित हो और अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के हर उपक्रम में आपके लिए सहायक सिद्ध होगी।







